महाराष्ट्र: गुड़ की खौलती कड़ाही में गिरने से युवक की मौत, सीसीटीवी में दिखी पूरी घटना

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले दानिश की महाराष्ट्र में एक गुड़ बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते समय दर्दनाक मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दानिश अचानक उबलते हुए गुड़ की कड़ाही में गिरता हुआ नजर आ रहा है। वह करीब एक मिनट तक कड़ाही में तड़पता रहा। बाद में वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
महाराष्ट्र: गुड़ की खौलती कड़ाही में गिरने से युवक की मौत, सीसीटीवी में दिखी पूरी घटना | ShortKT