महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच बसा एक अनोखा घर, जानिए क्या है इसका किस्सा
भारत के महाराजगुड़ा (जीवरगाडा) गांव में पवार परिवार का एक ऐसा घर है, जिसके बीच से दो राज्यों की सीमा निकलती है। इस घर की दीवार पर एक ओर महाराष्ट्र और दूसरी ओर तेलंगाना का नाम दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1969 में हुए एक सर्वे के बाद यह सीमा तय की गई थी, जिसके चलते यह परिवार अब दो अलग-अलग राज्यों का निवासी बन गया है।