महंगे फोन का जुनून: महाराष्ट्र में iPhone EMI विवाद में गई जान, हर चौथा खरीदार ले रहा कर्ज
महाराष्ट्र में आईफोन की ईएमआई को लेकर हुए एक विवाद के दौरान माता-पिता और एक युवक की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। आंकड़ों के अनुसार, युवाओं के बीच महंगे स्मार्टफोन खरीदने का चलन काफी बढ़ गया है। भारत में पिछले साल जनवरी से अगस्त के बीच आईफोन खरीदने वाले हर चार में से एक ग्राहक ने लोन, क्रेडिट कार्ड ईएमआई या कैशबैक स्कीम का सहारा लिया था।