मशहूर इतिहासकार सुमित सरकार का 87 साल की उम्र में निधन
जाने-माने इतिहासकार और मार्क्सवादी चिंतक सुमित सरकार ने गुरुवार को दिल्ली में अपने घर पर 87 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार की करीबी दोस्त अरुणिमा ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। सुमित सरकार काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीते कुछ दिनों से उनकी सेहत और ज्यादा खराब हो गई थी।