मलेशिया से प्रत्यर्पण के बाद बंबीहा गैंग के 3 वांछित अपराधी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में
पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से मलेशिया से प्रत्यर्पित किए गए बंबीहा गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ये अपराधी पाकिस्तान की आईएसआई के साथ जुड़े हुए थे। इन पर हत्या, रंगदारी मांगने और हाल ही में लुधियाना में हुए हैंड ग्रेनेड हमले जैसी कई आपराधिक वारदातों में शामिल होने का आरोप है।