मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के शंकराचार्य, मांगी माफी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्मग्रंथों के अपमान को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने राहुल गांधी से मनुस्मृति पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है। शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि यदि राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी और इसी तरह के बयान जारी रखे, तो वे एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेंगे ताकि सभी हिंदू कांग्रेस का बहिष्कार करें।