मध्य प्रदेश: 4 हाथ-पैर के साथ पैदा हुआ बच्चा, डॉक्टरों ने दी यह जानकारी
छतरपुर, मध्य प्रदेश में एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसके 4 हाथ और 4 पैर हैं। इस अनोखे मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। डॉक्टरों के अनुसार, गर्भ में दो जुड़वां भ्रूण बन रहे थे, लेकिन किसी मेडिकल जटिलता की वजह से दूसरा भ्रूण पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया।