मध्य प्रदेश: रील बनाने के चक्कर में सड़क पर गाड़ियों के सामने लेटी लड़की, वीडियो वायरल
इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें एक युवती रील शूट करने के लिए सड़क पर बने ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर गाड़ियों के आगे लेटी हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। वहीं, लोगों की आलोचनाओं का सामना करने के बाद युवती ने एक नया वीडियो शेयर कर अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है।