मध्य प्रदेश में ₹1 करोड़ की स्कॉलरशिप का फर्जीवाड़ा, कॉलेज और बैंक अधिकारियों पर केस
भोपाल, मध्य प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले का एक मामला सामने आया है। ऐसा आरोप है कि कॉलेज प्रशासन और बैंक के कर्मचारियों ने मिलकर उन छात्रों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए जिन्होंने कभी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई ही नहीं किया था। इसके बाद इन खातों में आई राशि को आपस में बांट लिया गया। इस ₹1 करोड़ के घोटाले के मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।