मध्य प्रदेश में बारिश के लिए गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन, वीडियो हुआ वायरल

भोपाल में बारिश की कमी से जूझ रहे लोगों ने इंद्र देव को मनाने के लिए एक अजीब तरीका अपनाया है। यहां अच्छी बारिश की मन्नत मांगते हुए गधों को थाल भरकर गुलाब जामुन खिलाए गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बड़ी तादाद में लोग इस दृश्य को देखते नजर आ रहे हैं। वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस हरकत को अंधविश्वास करार दिया है।

by shortkt.com
13 घंटे पहले
मध्य प्रदेश में बारिश के लिए गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन, वीडियो हुआ वायरल | ShortKT