मध्य प्रदेश में तीन दिन से मूसलाधार बारिश, 5 जिलों में अलर्ट और स्कूलों में छुट्टी

मध्य प्रदेश में पिछले 72 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पिछले दो दिनों में नर्मदा नदी के जलस्तर में लगभग 10 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं राहत बचाव कार्य के तहत अब तक 527 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने इंदौर संभाग के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए भोपाल और गुना में प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
मध्य प्रदेश में तीन दिन से मूसलाधार बारिश, 5 जिलों में अलर्ट और स्कूलों में छुट्टी | ShortKT