मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर पाबंदी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी एनालॉग पनीर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस नकली पनीर के निर्माण, बिक्री और उपयोग को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया है। एनालॉग पनीर में दूध के बजाय या दूध के साथ स्टार्च और वनस्पति वसा जैसी चीजों का प्रयोग किया जाता है। मध्य प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 300 से 400 क्विंटल एनालॉग पनीर की खपत होने का अनुमान है।