मध्य प्रदेश: बेटे के निधन के बाद 100 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के देहांत के बाद उनकी 100 वर्षीय मां राजूबाई वेदमूथा गहरा सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने भी दुनिया छोड़ दी। सोमवार को मां और बेटे की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई और दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर संपन्न हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में गम का माहौल है।

by shortkt.com
11 घंटे पहले
मध्य प्रदेश: बेटे के निधन के बाद 100 वर्षीय मां ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार | ShortKT