मध्य प्रदेश: पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के आदमपुर गांव में रविवार की सुबह एक पेड़ से दो युवकों के शव लटके मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 22 साल के आकाश मीणा और 21 साल के बाबू के तौर पर हुई है, जो आपस में दोस्त और पड़ोसी थे। इस घटना के बाद परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

by shortkt.com
8 घंटे पहले
मध्य प्रदेश: पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका | ShortKT