मध्य प्रदेश: पूर्व एयर हॉस्टेस और सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर अवैध वसूली के आरोप, थानों का चार्ज छीना गया
कटनी, मध्य प्रदेश की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया विवादों में आ गई हैं। एयर हॉस्टेस की नौकरी छोड़कर पुलिस सेवा में आईं नेहा पर एक ट्रांसपोर्टर ने वाहन चेकिंग के नाम पर 30,000 रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए सीएसपी के ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है और नेहा पच्चीसिया से तीन थानों का प्रभार भी वापस ले लिया गया है।