मध्य प्रदेश: पत्नी ने पति पर फेंका खौलता पानी, प्राइवेट पार्ट झुलसा
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति के गुप्तांग और पैरों पर गर्म पानी डाल दिया। शादी के 14 साल बाद भी संतान न होने के कारण पति-पत्नी के बीच तनाव बना हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान महिला ने दाल बनाने के लिए उबल रहा पानी पति पर फेंक दिया।