मध्य प्रदेश: नारकोटिक्स टीम से भाग रहे तस्करों की कार ने परिवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत

ग्वालियर के मावन गांव (कैंट थाना क्षेत्र) में नारकोटिक्स विभाग की टीम से बचने की कोशिश कर रहे तस्करों की एस्कॉर्ट गाड़ी ने बाइक पर जा रहे एक परिवार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उनका 4 साल का बच्चा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25-30 क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब ₹3 करोड़ बताई जा रही है। साथ ही, दो आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है।

by shortkt.com
23 घंटे पहले
मध्य प्रदेश: नारकोटिक्स टीम से भाग रहे तस्करों की कार ने परिवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत | ShortKT