मध्य प्रदेश: नहर में गिरी फॉर्च्यूनर, 30 वर्षीय अंग्रेजी शिक्षक की जान गई
अंबाह (एमपी) में बारिश की वजह से सड़क फिसलन भरी थी, जिस दौरान एक बाइक को बचाने के चक्कर में फॉर्च्यूनर कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। इस दुर्घटना में अगली सीट पर बैठे 30 साल के अंग्रेजी शिक्षक पीयूष शर्मा की मृत्यु हो गई। कार में मौजूद उनके चार अन्य साथी सुरक्षित बच गए हैं। पीयूष अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।