मध्य प्रदेश: जेब में रखे फोन में हुआ धमाका, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में एक व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक चलाते समय उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। धमाके के कारण वह चलती बाइक से करीब 12 फीट दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। फोन फटने से पैंट में आग लग गई थी, जिसकी चपेट में आने से युवक की जांघ और प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह झुलस गए हैं।

by shortkt.com
15 घंटे पहले
मध्य प्रदेश: जेब में रखे फोन में हुआ धमाका, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल | ShortKT