मध्य प्रदेश: खदान में 7 मजदूरों को मिला 50 लाख का हीरा, शादी का सपना होगा पूरा

मध्य प्रदेश के पन्ना में सात गरीब मजदूरों की किस्मत चमक गई है। उन्हें खदान से 16.96 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मजदूरों का मानना है कि नीलामी में यह हीरा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिक सकता है और वे इस रकम को आपस में बराबर बांट लेंगे। मजदूरों ने बताया कि तंगी के कारण उनके तीन साथी अभी तक कुंवारे थे, जिन्हें अब इस पैसे से शादी करने की उम्मीद है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
मध्य प्रदेश: खदान में 7 मजदूरों को मिला 50 लाख का हीरा, शादी का सपना होगा पूरा | ShortKT