मध्य प्रदेश: एनएच पर गायों को बचाने के दौरान पिकअप और डंपर की भिड़ंत, 8 मजदूरों की मौत
मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार देर रात एनएच-719 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिकअप में सवार 8 मजदूरों की जान चली गई, जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि हाईवे पर अचानक आए गायों के झुंड को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर सामने से आ रहे डंपर से हो गई। खबरों के अनुसार, पिकअप में सवार सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।