मध्य प्रदेश: आगरा-मुंबई हाइवे पर बस हादसा, ड्राइवर समेत 4 यात्रियों की मौत
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में आगरा-मुंबई हाइवे पर स्थित एक 90 डिग्री के घुमावदार ओवरब्रिज पर एक स्लीपर बस बेकाबू होकर रगड़ती हुई निकल गई। इस भीषण हादसे में बस ड्राइवर सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस के कंक्रीट की दीवार से टकराते ही खिड़कियों के शीशे टूट गए, जिसकी वजह से कई यात्री बाहर सड़क पर जा गिरे।