मध्यस्थता विवादों को निपटाने का एक प्रभावी माध्यम: BRICS चीफ जस्टिस फोरम में जस्टिस सूर्यकांत
BRICS चीफ जस्टिस फोरम को संबोधित करते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि विवादों को सुलझाने के लिए सुलह-सफाई का तरीका काफी पुराना है। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत, चीन, रूस और ब्राजील जैसे देशों में आपसी सहमति से मतभेदों को दूर करने की समृद्ध परंपरा रही है। जस्टिस सूर्यकांत के अनुसार, मध्यस्थता एक ऐसा व्यावहारिक विकल्प है जो रिश्तों में खटास पैदा किए बिना विवादों का समाधान करने में मदद करता है।