मदरसे आतंकवाद की नर्सरी हैं: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि चाहे मदरसा भारत का हो, पाकिस्तान का हो या बांग्लादेश का, ये असल में आतंकियों को तैयार करने वाली फैक्ट्रियां हैं। हाल ही में 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी मदरसों को बंद करने की मांग की थी। उन्होंने मदरसों को 'जिहादी फैक्ट्री' करार दिया था।