मंच के शुद्धिकरण पर भड़के राहुल गांधी, दोषियों पर SC/ST एक्ट में केस दर्ज करने की मांग
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की एक जनसभा के दौरान पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस मंच का इस्तेमाल किया था, उसके शुद्धिकरण किए जाने पर राहुल गांधी ने सख्त रुख अपनाया है। राहुल गांधी ने मांग की है कि जिन लोगों ने यह शुद्धिकरण किया है, उन पर एससी/एसटी कानून के तहत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। बता दें कि करीब दो सप्ताह पहले एक हिंदू संगठन ने इस मंच को शुद्ध करने का काम किया था।