भोपाल: ₹6 करोड़ की लागत से बना निशातपुरा स्टेशन सुविधाओं के बाद भी वीरान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में साल 2023 में ₹6 करोड़ खर्च करके निशातपुरा रेलवे स्टेशन तैयार किया गया था, लेकिन आज भी यह स्टेशन सुनसान पड़ा है। यहां सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद यात्रियों के लिए कोई काम नहीं आ रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां न तो कोई ट्रेन रुकती है और न ही रेलवे का कोई स्टाफ तैनात है, जिसके कारण रात के समय यह जगह काफी डरावनी महसूस होती है। वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे का तर्क है कि अभी स्टेशन तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है, इसलिए इसे अभी तक चालू नहीं किया गया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
भोपाल: ₹6 करोड़ की लागत से बना निशातपुरा स्टेशन सुविधाओं के बाद भी वीरान | ShortKT