भोपाल: नाइट ड्यूटी पर निकले पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ मोमो खाते पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां नाइट ड्यूटी के लिए निकले एक शख्स को मोमो खाना भारी पड़ गया। वह जैसे ही मोमो स्टॉल पर पहुंचा, वहां उसने अपनी पत्नी को किसी और युवक के साथ देखा। इस बात को लेकर तीनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन काफी देर तक वहां अफरा-तफरी मची रही। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।