भोजपुर: पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार

बिहार के भोजपुर जिले के गड़हनी में पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हुआ। अगिआंव-खरईचा बधार इलाके में चली इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों, सूरज सिंह (उर्फ गेहूमन) और पंकज कुमार को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से देसी पिस्टल, गोलियां और कुछ अन्य सामग्री मिली है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

by shortkt.com
6 घंटे पहले
भोजपुर: पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार | ShortKT