भोजपुरी हिट 'लॉलीपॉप लागेलू' पर रोबोट का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
इंटरनेट पर एक ह्यूमनॉइड रोबोट का वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वह भोजपुरी स्टार पवन सिंह के मशहूर गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' की धुन पर थिरकता दिख रहा है। इस वीडियो में रोबोट ने धोती पहनी हुई है और उसके गले में फूलों का हार भी नजर आ रहा है। इस क्लिप को देखकर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि, "बिहार में रोबोट भी आकर फंस गया।😀"