भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी का खुलासा, शादीशुदा अभिनेता के साथ रिश्ते में झेलनी पड़ी थी मारपीट
ओटीटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह एक शादीशुदा अभिनेता के साथ रिश्ते में थीं, जो उनके साथ करवा-चौथ का त्योहार भी मनाता था। अपनी आपबीती सुनाते हुए काजल भावुक हो गईं और रोते हुए कहा कि उन्हें अक्सर बिना किसी गलती के भी मारपीट का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह खामोश रहीं क्योंकि उन्हें डर था, क्योंकि उस अभिनेता ने उन्हें उनकी पूरी फैमिली को बर्बाद करने की धमकी दी थी।