भूलने की आदत से हैं परेशान? जानें कब सावधान होना है जरूरी
नींद की कमी, मानसिक तनाव, थकान, बढ़ती उम्र और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह से लोग अक्सर बातें भूलने लगते हैं। एनआईएच के अनुसार, अगर आपको रोज के काम करने में दिक्कत हो रही है, आप बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे हैं, परिचित लोगों, रास्तों या जगहों को नहीं पहचान पा रहे हैं, या बोलते समय सही शब्द याद नहीं आ रहे हैं, तो ये डिमेंशिया के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।