भूटान ने भारत से E20 पेट्रोल लेने से मना किया, ऐसी खबरें बेबुनियाद: सरकार
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि भूटान द्वारा भारत से E20 पेट्रोल मंगाने का प्रस्ताव ठुकराने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। मंत्रालय के मुताबिक, तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने ऐसा कोई प्रस्ताव पेश ही नहीं किया था और न ही भूटान को E20 पेट्रोल भेजने की कोई योजना है।