भावनगर: लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने क्राइम सीन पर 107 बार डंडे से पीटा

गुजरात के भावनगर में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को उसी जगह ले जाकर घटना का नाट्य रूपांतरण (रीक्रिएशन) कराया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी लिव-इन पार्टनर फैसल को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि पुलिस ने उसे 10 मिनट के भीतर 107 बार डंडों से मारा। गौरतलब है कि फैसल पर 3 सितंबर को बस स्टैंड पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का आरोप है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
भावनगर: लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने क्राइम सीन पर 107 बार डंडे से पीटा | ShortKT