भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज: स्टेडियम में दर्शकों के लिए फ्री एंट्री
15 अगस्त से शुरू होने वाली भारत और श्रीलंका की दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फैंस को स्टेडियम में मुफ्त एंट्री मिलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल स्टेडियम में आयोजित होगा, वहीं दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा। फिलहाल, दोनों टीमों के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच चल रहा है।