भारत में ₹20 लाख करोड़ का EV सेक्टर बनेगा, 4 साल में 5 करोड़ नौकरियों की उम्मीद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, वर्ष 2030 तक भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (EV) उद्योग ₹20 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है, जिससे लगभग 5 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में देश में 57 लाख इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद हैं, जो कुल वाहन बाजार का लगभग 7% हिस्सा हैं। गडकरी ने यह भी बताया कि भारत में हर साल 1 लाख इलेक्ट्रिक बसों की आवश्यकता है।