भारत में मुस्लिमों को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में आयोजित 'वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी' कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यदि कोई यह मानता है कि भारत में मुसलमानों का कोई स्थान नहीं है, तो वह वास्तव में हिंदू नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यदि आप खुद को हिंदू मानते हैं, तो आपको इस बात को स्वीकार करना होगा कि सभी मार्ग एक ही मंजिल की ओर ले जाते हैं और प्रत्येक व्यक्ति का अपना आत्म-सम्मान होता है।