भारत में तैयार होगी NVIDIA की विशाल AI फैक्ट्री, L&T को मिला ₹15,000 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट

L&T ने टूगेदर AI के सहयोग से देश की सबसे बड़ी NVIDIA B300 AI फैक्ट्री स्थापित करने का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है, जिसकी वैल्यू ₹10,000 से ₹15,000 करोड़ के बीच है। चेन्नई में स्थापित होने वाली इस सुविधा में 10,000 NVIDIA B300 GPU इंस्टॉल किए जाएंगे। इन GPU का उपयोग AI मॉडल को ट्रेन करने और अन्य जटिल AI कार्यों को पूरा करने में किया जाएगा। यह पहल भारत के सबसे महत्वपूर्ण AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
भारत में तैयार होगी NVIDIA की विशाल AI फैक्ट्री, L&T को मिला ₹15,000 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट | ShortKT