भारत में किस पार्टी के पास हैं सबसे अधिक Gen Z नेता?
देश में कुल 26 'Gen Z' सांसद और विधायक हैं। इनमें से कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा 3 सांसद हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के 2 और एलजेपी का 1 सांसद है। वहीं, विधायकों की बात करें तो बीजेपी के पास सबसे अधिक 5 Gen Z विधायक हैं। इसके बाद कांग्रेस के 4 और टीवीके के 3 विधायक हैं। इसके अलावा एआईएडीएमके, डीएमके, जेडी(यू), एनसीपी (एसपी), जन सेना पार्टी और मेघालय की दो क्षेत्रीय पार्टियों में से प्रत्येक के पास 1-1 विधायक मौजूद हैं।