भारत बनेगा ग्रीन एनर्जी का वैश्विक केंद्र, 2070 तक नेट-जीरो का लक्ष्य तय
ऑस्ट्रेलिया में आयोजित सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को ग्रीन एनर्जी का हब बनाने की अपनी योजना साझा की। उन्होंने बताया कि भारत 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित करने और 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश करने का न्योता दिया।