भारत ने लंबी दूरी की 'कुशा' मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से 'कुशा' मिसाइल का पहली बार सफल परीक्षण किया। यह एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। 'कुशा' मिसाइल दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों, यूएवी (UAVs) और बड़े हवाई खतरों को काफी ऊंचाई और लंबी दूरी से ही मार गिराने में पूरी तरह सक्षम है।