भारत ने अंतरराष्ट्रीय रसायन और जीवविज्ञान ओलंपियाड में 8 पदक अपने नाम किए
उज़्बेकिस्तान और लिथुआनिया में संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान ओलंपियाड में भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते। रसायन विज्ञान प्रतियोगिता में देबादत्ता प्रियदर्शी, हर्षित सिंघल, कबीर छिल्लर और संदीप कुची ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, जीवविज्ञान ओलंपियाड में भाव्या गुनवाल को स्वर्ण पदक मिला, जबकि सौमिल मैती, निशित कलानी और अनमोल कुमार ने रजत पदक हासिल किए।