भारत-नेपाल सीमा पर SSB जवानों पर पथराव, 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बिहार के बगहा में भारत-नेपाल सीमा से सटे विवादित सुस्ता इलाके में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों पर नेपाली नागरिकों द्वारा पत्थरबाजी और बदसलूकी करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद SSB की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर वाल्मीकिनगर पुलिस स्टेशन में सुस्ता गांव के करीब 150 से 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है।