भारत को गलत तरीके से दिखाने वाले AI वीडियो पर भड़कीं अमेरिकी क्रिएटर
अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टन फिशर ने इंस्टाग्राम के जरिए उस भ्रामक AI वीडियो की कड़ी आलोचना की है, जिसमें एक भारतीय शख्स को अपने पेट पर रोटी बेलते दिखाया गया है। इस पर अपनी नाराजगी जताते हुए क्रिस्टन ने कहा, "यह पूरी तरह बकवास है। भारत ऐसा बिल्कुल नहीं है। किसी ने जानबूझकर देश की छवि खराब करने के इरादे से यह फर्जी वीडियो तैयार किया है।"