भारत के हाउसिंग सेक्टर की तेजी किस बात पर टिकी है? एक्सपर्ट्स ने दी राय
विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर की भविष्य की वृद्धि पूरी तरह से इस बात पर टिकी है कि क्या मध्यम वर्गीय परिवारों को आसानी से और सही समय पर होम लोन मिल पा रहा है। CareEdge Ratings की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का होम लोन मार्केट इस समय ₹33 लाख करोड़ का है। साथ ही, यह भी उम्मीद जताई गई है कि वित्त वर्ष 2025 से 2030 के दौरान इसमें 15 से 16 फीसदी की सालाना दर (CAGR) से बढ़ोतरी होगी।