भारत के वे 5 राज्य जिन्होंने वर्ल्ड बैंक की अपर-मिडल इनकम कैटेगरी में जगह बनाई
मनीकंट्रोल की ओर से विश्व बैंक के वर्गीकरण और राज्यों की आय के आंकड़ों की जांच से पता चला है कि भारत के 5 राज्यों ने प्रति व्यक्ति आय के मामले में वर्ल्ड बैंक की अपर-मिडल इनकम की सीमा को पार कर लिया है। वहीं, महाराष्ट्र, हरियाणा और केरल जैसे 3 राज्य इस लक्ष्य तक पहुंचने से थोड़े पीछे रह गए। जिन 5 राज्यों ने यह उपलब्धि हासिल की है, उनमें दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं।