भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में महिलाओं की भागीदारी कम, सरकार ने लोकसभा में साझा किए आंकड़े

लोकसभा में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, देश की 500 प्रमुख लिस्टेड कंपनियों में से केवल 9 में महिला CEO और 25 में महिला MD कार्यरत हैं। इसके अलावा, इन फर्मों में 67 महिलाएं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (होल-टाइम) और 22 महिलाएं CFO के पद पर हैं। सरकार ने टीएमसी सांसद सायानी घोष द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह डेटा पेश किया है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में महिलाओं की भागीदारी कम, सरकार ने लोकसभा में साझा किए आंकड़े | ShortKT