भारत की प्रगति पर बोले पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, अपने देश की स्थिति पर जताई चिंता
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे भारत की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज भारत और पाकिस्तान के बीच का अंतर बहुत बढ़ गया है। बलूचिस्तान हमारे नियंत्रण से बाहर हो चुका है, खैबर पख्तूनख्वा में लोग संकट में हैं और आजाद कश्मीर के नागरिक अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।" हालांकि, पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस वीडियो को एआई (AI) के जरिए तैयार किया गया फर्जी वीडियो करार दिया है।