भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर ₹5 से शुरू, प्लैटफॉर्म टिकट से भी कम है किराया
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुरुआती किराया महज ₹5 रखा गया है, जो कि रेलवे स्टेशन के ₹10 वाले प्लैटफॉर्म टिकट से भी आधा है। सफर की दूरी के हिसाब से इसका अधिकतम किराया ₹25 तक हो सकता है। बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की इस पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना किया।