भारत: किस धर्म की कितनी महिलाएं हैं कामकाजी? जानिए आंकड़े
सरकारी डेटा के अनुसार, अलग-अलग धर्मों में महिलाओं की नौकरी में भागीदारी की बात करें तो ईसाई समुदाय सबसे ऊपर है, जहां करीब 38.3% महिलाएं काम कर रही हैं। वहीं, हिंदू धर्म में यह आंकड़ा 33.3%, सिख धर्म में 26.7% और मुस्लिम समुदाय में लगभग 21.4% है। पिछले कुछ समय में देश में कामकाजी महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है।