तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन मैरी विल्सन ने बजट पेश करते हुए राज्य में देश की पहली एआई और इनोवेशन सिटी 'अरिवगम' बनाने का ऐलान किया है। इस शहर में एआई यूनिवर्सिटी, ग्लोबल स्किल डेवलपमेंट सेंटर और सेमीकंडक्टर हार्डवेयर टेस्टिंग लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करने के लिए ₹5 करोड़ की लागत से एक व्यवहार्यता अध्ययन (feasibility study) किया जाएगा।